बदनावर -आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब से भरा एक वाहन पकड़ा है जब्त की गई शराब और वाहान की कुल कीमत लगभग 7 लाख 83 हजार रुपए आकी गई है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी पकड़ा गया है आबकारी टीम को गस्त के दौरान से सूचना मिली थी सूचना के अनुसार एक होटल के सामने पेट्रोल पंप के पीछे पिकअप वाहन खड़ा था।