जोगापट्टी: सिसवा कुट्टी के समीप गंडक नदी के कटाव को लेकर बचाव कार्य जारी, कटाव को देख दहशत मेें थे ग्रामीण
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा कुटी के समीप नदी के कटाव को देख ग्रामीण पारस पटेल,बैजनाथ मुखिया, खुश मोहम्मद मिया,चोकट साह इत्यादी ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया था। इन लोगो ने बताया की तीन दिन पहले आधा दर्जन ग्रामीणों का घर गंडक नदी के गोद में समा गया था। जिसको देख ग्रामीणों में भय का माहौल काम था।