इंदौर: रानी सती गेट पर रहने वाली डॉक्टर के घर से गहने चोरी, नौकरों पर शक, तुकोगंज पुलिस जांच कर रही है
Indore, Indore | Feb 23, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रानी सती गेट पर रहने वाली महिला डॉक्टर जो पेशे से दंत चिकित्सक है। उनके घर पर चोरी का एक मामला सामने आया है। जिसमें उनके द्वारा अपने पूर्व के नौकरों पर यह चोरी की घटना को अंजाम देने की शंका जताई है। जिसके आधार पर पुलिस ने उनके नौकरों की एक सूची तैयार की है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।