आरा: सदर अस्पताल में मारपीट के दौरान टूटे एक्स-रे मशीन को इंजीनियर बुलाकर ठीक कराने का प्रयास जारी, दूसरे दिन भी लौटे मरीज
Arrah, Bhojpur | Feb 14, 2025 सदर अस्पताल में गुरुवार को दो स्टाफ के गुटों के बीच हुए मारपीट में एक्सरे मशीन को क्षति पहुंचा। इंजीनियर बुला मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। मशीन ठीक नही रहने के वजह से दूसरे दिन भी सदर अस्पताल से मरीजों को वापस लौटना पड़ा।