गोगरी: गौछारी: NH-31 पर गिट्टी से लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत
Gogri, Khagaria | Apr 30, 2026 खगड़िया जिला के महेशखुट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी स्थित NH-31 पर गुरुवार की सुबह सात बजे गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार CISF जवान समेत 3 लोगों की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों