भगवानपुर: खानमपुर खुर्सली गांव में सड़क पर खुलेआम लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खानमपुर खुर्सली गांव में सड़क पर खुलेआम लड़ाई झगड़ा करने वाले विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास सड़क पर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने विकास के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।