परसिया: मयूर वन में महिलाओं ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास,योग के विभिन्न आसन कर योग से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मयूर वन में महिलाओं ने रविवार को सुबह छह बजे योगाभ्यास किया। एक जैसे परिधानों में महिलाओं ने योग कर स्वस्थ्य रहने के गुर बताए। महिलाओं के एंजाय ग्रुप की सदस्यों ने योगाभ्यास किया। साल भर इस ग्रुप की महिलाएं मयूर वन में योग करती है। योग दिवस पर इन्होंने कार्यक्रम का आयोजन किया।