भिंड नगर: शहर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई शुरू,मौसम में घुली ठंडक,लोगो को भीषण गर्मी से मिली राहत
भिंड। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही सूर्य के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। जिले का तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन आज तेज हवा के साथ हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे मौसम में ठंडक घुल गई