बेगूसराय: बेगूसराय में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 02 मुन्ना भाई गिरफ्तार, एक पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीपी इंटर स्कूल से एक एवं आरबीएसएस प्लस टू स्कूल हरपुर से एक को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार हरपुर परीक्षा केंद्र पर आयोग द्वारा डीएम को जानकारी दिए जाने के बाद फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है.