कौंधियारा क्षेत्र के पंवर ग्राम सभा में आज शुक्रवार सुबह समय लगभग 4:00 के आसपास गरीब परिवार पन्नी और लकड़ी से बनी झोपड़ी में आग जलाकर ताप रहे थे कि अचानक आग की एक चिंगारी पन्नी की झोपड़ी में फैल गई। और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। अंदर रखी बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गया।