बरेली: बिजली विभाग की मनमानी पर किसानों का गुस्सा फूटा, अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बरेली बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। किसान एकता संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन स्थित अधिशासी अभियंता (शहर) के कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।