बयाना: दमदमा रोड स्थित फार्म हाउस पर श्री सैनी समाज पाल 12 गांव काठेर विकास संस्था का महा अधिवेशन आयोजित
बयाना कस्बे के दमदमा रोड स्थित बिहारी फार्म हाउस में सोमवार को श्री सैनी समाज पाल 12 गांव काठेर विकास संस्था का महा अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों समाज बंधु शामिल हुए और शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।