नावकोठी: अपग्रेड मिडल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर में समर कैंप संचालित,वर्ग 4-6 तक के बच्चों को भाषा और गणित का दिया जा रहा है ज्ञान
नावकोठी प्रखंड के अपग्रेड मिडल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर में ग्रीष्म अवकाश के दौरान कमजोर बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के उद्देश्य से समर कैंप संचालित है। बुधवार को हेड मास्टर संजीत कुमार महतो ने बताया कि स्वयंसेवक जमील अहमद के द्वारा वर्ग 4 से 6 के बच्चों को भाषाओं और संख्यात्मक ज्ञान में वृद्धि के लिए समर कैंप संचालित किया गया है।