सहारनपुर: साई धाम कॉलोनी में कमल टेंट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने 2 टेंडरों से पाया काबू
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में साई धाम कॉलोनी, रामनगर चौकी के पास स्थित कमल टेंट हाउस की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडरों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।