कैराना: कैराना से रामपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
Kairana, Shamli | May 19, 2026 निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने बताया कि उनके संगठन की ओर से कैराना से रामपुर के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की गई थी। इसी के चलते रामपुर डिपो द्वारा बस संचालन प्रारंभ कराया गया है। बस का समय भी निर्धारित कर दिया गया। बस सुबह 7:30 बजे रामपुर से चलकर दोपहर 2:45 बजे कैराना पहुंचेगी, जबकि कैराना से बस दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी।