बैतूल नगर: तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: किसान की इलाज के दौरान मौत, पत्नी घायल, दो बाइकें चपेट में आईं, फरार चालक की तलाश में पुलिस
बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की बैतूल जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा झिरी गांव के पास उस समय हुआ, जब दंपति बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।