डोमचांच: डोमचांच में 9 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारी शुरू, रूट बदला गया
शहीदों की स्मृति में युवा शक्ति एक नई सोच के तत्वावधान में 9 अगस्त को निकाली जाने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इस वर्ष रूट की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर से घटाकर 5 किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया।