हरदा: जिले के ग्राम पचोला में युवक ने घर की परेशानी से तंग आकर खुद पर डाला पेट्रोल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Harda, Harda | May 3, 2026 हरदा जिले के ग्राम पचोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर की परेशानी और मानसिक तनाव से परेशान होकर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। आज 3 मई रात 9 बजे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश (21 वर्ष), पिता लखन, निवासी ग्राम पचोला, ने रविवार शाम करीब 7:00 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।