26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और आकर्षक झांकियों के माध्यम से अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।