आरा: मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, 4 जख्मी
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में रविवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूजा समिति के सदस्य सहित चार को गोली लग गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हथियारबंद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौका से फरार हो गए। जिसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित न