आरा: मौलाबाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में हुई गोलीबारी के मामले में एसपी राज और इंस्पेक्टर का बयान आया, पुलिस जांच में जुटी
Arrah, Bhojpur | Oct 13, 2024 भोजपुर एसपी ने बताया कि आज सुबह मौला बाग स्थित पंडाल के पास गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के साथ ही नवादा थानाध्यक्ष तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पहले बाबू बाज़ार स्थित अस्पताल एवं उसके बाद घटना स्थल पहुँच गए। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना आपसी विवाद में हुई है ।