लखीमपुर: पुलिस ने चोरी के आभूषण, दो एंड्रॉयड फोन व बाइक बरामद कर शारदा नगर बैराज के पास से आरोपी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
शारदा नगर थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में फरार जनपद बरेली निवासी आरोपी शकील अहमद को शारदा बैराज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सोने की मांग बेंदी, एक सोने की अंगूठी, चांदी की नग लगी अंगूठी, सात चांदी की अंगूठी, चांदी के इक्कीस पैर के बिछुआ, चौबीस चांदी की पायल, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक बाइक को बरामद किया है।