लखीमपुर: भीखमपुर पंचायत घर के पास से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब में शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज एक आरोपी को भीखमपुर पंचायत घर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी कैलाश पुत्र राम अवतार के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर आज न्यायालय में पेश किया है।