बेलदौर: छोटा भाई की शादी का कार्ड देने गया युवक, बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत अंतर्गत बड़ी भरना गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। घटना बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरा टोल के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की सुबह नौ बजे