गिरिडीह: बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बुलाकी रोड में नए प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण
बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बुलाकी रोड में बुधवार को 10 बजे नए प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।