सिवनी: सिवनी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद कुलस्ते ने दिए सख्त निर्देश
Seoni, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में गुरुवार को दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।