गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज हत्या की ‘मृतका’ बताई गई विवाहिता पुलिस को जिंदा मिली है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से उसके प्रेमी के साथ बरामद किया। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर मजे से रह रही थी, जबकि ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या और शव गायब करने का गंभीर मुकदमा दर्ज था।