बरेली: कलेक्ट्रेट में बने चकबंदी कार्यालय का बाबू घूस लेते गिरफ्तार,एंटी करप्शन के पुलिस उपाधीक्षक यशपाल सिंह ने दी जानकारी
कलेक्ट्रेट में बने चकबंदी कार्यालय के बाबू अभय सक्सेना को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।खतौनी में नाम चढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। चकबंदी बंदोबस्त कार्यालय में तैनात बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली ले जाकर एंटी करप्शन की टीम कर रही है बाबू से पूछताछ।