नगीना: बढ़ापुर नगीना मार्ग पर निजी बस संचालकों पर ई-रिक्शा में यात्री बैठाने पर अभद्रता करने का आरोप
Nagina, Bijnor | Jun 23, 2026 मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो ई रिक्शा में बैठी एक महिला ने बनाया है। आरोप है कि बढ़ापुर नगीना मार्ग पर निजी बस संचालको द्वारा ई-रिक्शा में यात्रियों के बैठाने से रोका जा रहा है और ई रिक्शाओं को रास्ते में रोक कर अभद्रता की जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।