गोपालगंज: मशानथाना गांव के समीप गंडक नदी में नहाने गए चार युवक तेज धार में बहे, तीन कि बची जान एक युवक लापता। खोजबीन जारी।
जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव के समीप गंडक नदी में नहाने गए चार युवक रविवार को तेज धार की चपेट में आ गए। घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से बहाव में फंसे तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिय