शनिवार शाम करीब 5 बजे नर्मदापुरम के बुधवाड़ा स्थित डॉल्फिन एकेडमी में नर्मदापुरम जिला कराटे संघ एवं नव अंकुर संस्था द्वारा आयोजित 44वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।इस दौरान प्रदेशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों का विधायक एवं मंचासिन लोगों ने उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।