दरभंगा: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मे आयोजित हुई मासिक शौर्य संवाद बैठक,भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के समाधान बल
दरभंगा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा मासिक शौर्य संवाद बैठक का आयोजन गुरुवार को दरभंगा अंबेडकर सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त) ने की। बैठक मे पुलिस हेल्प-डेस्क एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।