जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित अधिकारियों को शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।