रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वरुणा गांव में विद्युत विभाग की जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। गुरुवार अपराह्न 3:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।