अम्बाला: अंबाला के पंचायत भवन में आज दिशा की बैठक का आयोजन किया गया
Ambala, Ambala | Jan 29, 2024 राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जीरो टोलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार को खत्म करने व कास्टिज्म से उपर उठकर जनहित के लिये कार्य कर रहे हैं। उसी तर्ज पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करके विस्तार से समीक्षा करके जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा करवाना है।