अम्बाला: मुख्यमंत्री कल पहुंचेंगे अंबाला वीसी के जरिए करेंगे भाजपा के 10 कार्यालय का उद्घाटन
Ambala, Ambala | Jan 29, 2024 चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा अब हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलने जा रही है। जिसकी शुरुआत कल खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला से करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में बैठकर सभी 10 लोकसभा सीटों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन वीसी के माध्यम से करेंगे।