गोला: बारात से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, रावतपार में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Gola, Gorakhpur | Apr 26, 2026 गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोला थाना क्षेत्र के खिरकीटा दीगर मटियरिया गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक सूबेदार शर्मा शादी समारोह से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वह रावतपार दक्षिणी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे।