झालरापाटन: झालरापाटन में राठौर तेली समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि को साइबर थाना में मिलाने का किया विरोध
झालरापाटन में राठौर तेली समाज नरसिंह भगवान मंदिर समिति गिन्दोर ने प्रस्तावित साइबर थाना के लिए आवंटित भूमि में अपने मंदिर के हिस्से को शामिल करने का विरोध किया है। समाज के सदस्यों ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे को मिनी सचिवालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।