झालरापाटन: एसआरजी हॉस्पिटल के समीप नेशनल हाईवे पर एक महिला गंभीर घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली
झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल के समीप नेशनल हाईवे पर एक महिला गंभीर घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली, राहगीरों ने जब उसे सड़क पर देखा तो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है । उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा।