सिद्धमुख: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने सिद्धमुख में पौधारोपण किया, ओमप्रकाश खीचड़ ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा द्वारा सिद्धमुख में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर गुरु गोरख नाथ जी टीला आश्रम में बालक नाथ महंत भगतनाथ जी के सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ ने बताया कि यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत एक पेड़ अवश्य लगाये।