भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के बाबा लक्ष्मण दास बृहद गौ आश्रय स्थल अमिरता में शनिवार को द्वितीय स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गौ संचालन समिति द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ और गौ पूजन कार्यक्रम में विधायक रानू सिंह, सीडीओ सान्या छावड़ा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन तथा अधिकारी शामिल हुए।