बीना: खुरई रोड स्थित ग्राम घटियारी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Bina, Sagar | Apr 24, 2026 25 वर्षीय सोनू पिता तुलसीराम निवासी सागर जो पत्नी को लेने के लिए मोटर साइकिल से ससुराल ग्राम पटकुई जा रहा था। तभी शुक्रवार करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 आरक्षक विक्रम वं चालक पुष्पेंद्र राय एवं एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र मौके पर पहुंच गए। और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित किया।