सासाराम: सासाराम के सदर अस्पताल में एक 18 वर्षीय लड़की की अचानक संदिग्ध स्थिति में हुई मौत
सासाराम के सदर अस्पताल में एक 18 वर्षीय लड़की की अचानक संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम लवली कुमारी है, जिसके पिता का नाम महेंद्र पासवान है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया तथा उन्होंने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है।