सासाराम: दुर्गाडीह गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
बीती देर रात दुर्गाडीह गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम अरुण कुमार उर्फ गुड्डू है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।