सासाराम: कलेक्ट्रेट में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में चुनाव सम्बंधित एक बैठक की आयोजित
उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार के द्वारा सासाराम कलेक्ट्रेट परिसर के अपने ही कार्यालय में चुनाव से संबंधित एक बैठक आहूत की गई। बैठक में अलग-अलग दलों एवं पार्टी के लोग उपस्थित हुए। जिसमें राजद के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर भी मौजूद रहें। उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिनका भी नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, वह अपना नाम जुड़वा लें।