ब्यावरा: ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के चाठा रोड पर चमारी गांव के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव
ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए शनिवार को सुबह 10:00 बजे करीब बताया कि ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के चाठा रोड पर चमारी गांव के समीप 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला। जिसकी पहचान शकुंतला बाई पत्नी गोपाल प्रजापति निवासी नारायणघाटा के रूप में हुई।