दिनारा: दिनारा के कुंड गांव के बधार में आग लगने से 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, डंठल भी जला
Dinara, Rohtas | Apr 12, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के कुंड गांव के बधार में रविवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 250 बीघा में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैलती चली गई, जिससे खड़ी फसल के साथ-साथ डंठल भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।