डंडई: डंडई ब्लॉक में जल मीनार बनी 'सफेद हाथी', लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे, मरम्मत की उठी मांग
Dandai, Garhwa | Apr 7, 2026 विकास और स्वच्छ पेयजल के दावों के बीच डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में लगी सौर ऊर्जा संचालित जल मीनार वर्षों से खराब पड़ी है। हालात यह हैं कि जहां से पूरे क्षेत्र की योजनाएं संचालित होती हैं, वहीं आने वाले ग्रामीण और कर्मी पानी की एक बूंद को तरस रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह जल मीनार 15वें वित्त आयोग की राशि से बनाई गई थी, ताकि सौर ऊर्जा के जरिए