अरवल: विधायक मनोज कुमार शर्मा ने बिहार पुलिस भर्ती में सफल युवाओं को किया सम्मानित
Arwal, Arwal | Jun 7, 2026 बैदराबाद स्थित अशोका होटल के सभागार में लक्ष्य फिजिकल अकादमी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अरवल विधायक मनोज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।