सांगला: करछम वांगतू जल विद्युत परियोजना में 110 करोड़ की राशि जल्द जमा कराने के निर्देश
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने करछम वांगतू जल विद्युत परियोजना की बैठक में अधिकारियों को 110 करोड़ रुपए की लंबित राशि जल्द जमा कराने और जल क्रीड़ाएं शुरू करने के निर्देश दिए। अवैध डंपिंग पर कार्रवाई और प्रभावित लोगों को स्थायी रोजगार देने पर भी जोर दिया गया।